नमस्ते दोस्तों आज हम एक बहुत ही serious topic पर बात करने वाले हैं जोकि है online scam। आजकल इंटरनेट पर online scam की संख्या बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है। जितना ज्यादा एडवांस हम हो रहे हैं, फ्रॉड करने वाली भी उतना ही एडवांस हो रहे हैं। इतनी सारी जानकारियां होने के बावजूद भी काफी लोग online scams के चक्कर में फस जाते हैं।
Online scam कितनी बड़ी परेशानी है आप इस बात से समझ सकते हो कि सिर्फ 2021 में online scam में 69% की बढ़ोतरी हुई है। हम अक्सर सोचते हैं जो बूढ़े लोग होते हैं या फिर ज्यादा उम्र के लोग होते हैं उनके साथ ही ज्यादा scam होता है पर ऐसा नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अबतक सबसे ज्यादा scam 24 से 37 साल के लोगों के साथ ही हुआ है। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए हमें कुछ कड़े कदम उठाने होंगे। पिछले साल ही भारत के 30% लोगों ने अपना पैसा online scams में गवा दिया है।
आज मैं आपको कुछ इन्हीं scam और fraud के बारे में बताऊंगा कि कैसे scam होते हैं और इन से कैसे बचा जाए। मैं आपको कुछ ऐसी बातें और tips बताऊंगा जिन्हें जानने के बाद आप खुद को ऑनलाइन scam ka shikar होने से बचा सकते हो। पर सबसे पहले हम online scams के खतरे के बारे में जानते हैं।
Online scam से हमें कितना खतरा है?
Hackers बहुत ही अलग अलग तरह से आपके साथ scam कर सकते है। जैसे कि हो सकता है वह आपको लॉटरी sms कर दे एक लिंक के साथ उस लिंक पर जाते ही कुछ software,virus आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा जिससे आपका device खराब हो जाए।
इसके अलावा मार्केट में fraud apps भी बहुत बढ़ गए हैं। यह एप्स आपके फोन में से पर्सनल डिटेल्स को निकाल लेते हैं और उनका गलत इस्तेमाल करते हैं। इस वक्त wifi hacking भी एक अलग ही लेवल पर पहुंच गया है। आपने देखा होगा लोगों को सतर्क किया जाता है की public wifi का इस्तेमाल ना करे सिर्फ safe जगह का ही wifi इस्तेमाल करे।
पिछले साल जितने भी ऑनलाइन scam हुए उनमें Investment scam की संख्या बहुत ही ज्यादा थी। Pandemic के वजह से हम कुछ ज्यादा ही online काम करने लगे हैं जिसकी वजह से ऐसे scams भी बढ़ रहे हैं।
इन्ही scams के बीच में एक नए तरह का scam आया है, जो कि है subscription scam। ये एक नया तरीका का scam है jisme आप किसी app या website की वजह से आप किसी subscription plan में add हो जाओगे। इससे धीरे-धीरे, छोटे छोटे amount 30,50 पैसा आपके अकाउंट से कटता जाता है और आपको पता भी नहीं चलता। भले ही किसी एक आदमी पर इसका कोई फर्क ना पड़े पर जब लाखों लोगों के साथ ऐसा होता है तो उन्हीं छोटे छोटे amount से hackers बहुत पैसा कमा लेते हैं। अगर हम ध्यान ना दे तो हम किसी भी पल online scam का शिकार बन सकते हैं।
Online scam और fraud से कैसे बचा जाए?
Online scam से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि हमारे पास उस से जुड़ी जानकारी हो इसलिए अब हम online scams को थोडा detail में जानेंगे और उस से बच ने के तरीके भी जानेंगे।
Malware apps को डाउनलोड ना करें।
Malware apps को आपके फोन, पीसी को नुकसान पहुंचाने के मकसद से ही बनाया गया होता है। इनमें वायरस और spyware जैसी चीजे होती है जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है आपके device के लिए।
आपको किसी भी app को डाउनलोड करने से पहले उसका description को अच्छे से पढ़ना चाहिए और उसे किस कंपनी ने बनाया है वह भी चेक करना चाहिए। जो malware apps होते हैं उनके description ठीक ढंग से नहीं होते होते और वह अपने developer का नाम भी छुपाते हैं। आपको प्ले स्टोर पर एप्स के review को भी पढ़ ना चाहिए।
एक और जरूरी बात का ध्यान रखें कि प्ले स्टोर के अलावा कहीं और से किसी ऐप को डाउनलोड ना करें। सिर्फ उन्हीं apps को अपने फोन में install करें जो प्ले स्टोर पर है। जो बाहर के apps होते हैं उनमें ही सबसे ज्यादा scams होने का खतरा होता है।
Apps permission संभल कर दे।
आपने देखा होगा कि जब भी कोई app आप डाउनलोड करते हैं तो वो app सबसे पहले कुछ चीजों का access मांगता है जैसे की location, storage,camera, contacts। यह permission वो apps इसलिए मांगते ताकि वह आपके फोन में ठीक से काम कर सके।
कुछ apps ऐसे होते हैं जो उन चीजों का access मांगते हैं जिनकी उन्हें कोई जरूरत नहीं है। आपको ऐसी चीजों का access नहीं देना चाहिए। इस बात पर ध्यान दे कि आप ने उस app को डाउनलोड किस काम के लिए किया है और वो access किस चीज का मांग रहा है, जैसे आपने कोई गेम डाउनलोड किया है और वह आपके contact का access मांग रहा है। ऐसे apps को संभल के इस्तेमाल करें उनको permissions सोच समझ के दे।
OTP share करने से बचें।
Online आप चाहे कुछ भी काम करो, आपको OTP की जरूरत तो हर जगह ही पड़ती है। अगर सोशल मीडिया में अकाउंट का पासवर्ड भूल जाओ तो OTP की जरूरत, नंबर verify करना है तो OTP, बैंक का कुछ काम है तो भी OTP। आज OTP की डिमांड हर जगह है। OTP का फुल फॉर्म है one time password यानी की ये आपके पासवर्ड की तरह काम करता है एक बार के लिए। आपको इस OTP को किसी के साथ भी शेयर करना नहीं चाहिए आप अगर OTP को शेयर करते हो तो इसका मतलब है आप अपना password शेयर कर रहे हो।
Government, banks इतने सारे ads दिखाती है लोगों को जागरूक करने के लिए की OTP को शेयर ना करें पर फिर भी लोग OTP शेयर करते हैं। आप अगर service center, bank में कॉल करते हैं और वह भी वो आप से OTP मांगते हैं तो उन्हे साफ मना कर दे। Bank ऐसी चीजे नहीं मंगता है।
अनजान link पर click ना करें।
मान लो आप के फोन में एक SMS आता है की आप बड़ा इनाम जीते हो और उस इनाम को पाने के लिए आपको उस link पर जाना होगा, ऐसे में आप क्या करोगे? उस link पर click करना आपकी बहुत बड़ी गलती हो सकती है। Link पर click करते ही आपको एक website पर पहुंच जाओगे वहां आपको कुछ payment करने को कहा जायेगा और आपने अगर कर दिया तो आपके साथ बहुत बड़ा fraud हो सकता है। किसी भी अंजान link पर click ना करें और ना ही कोई payment करें।
Google पे किसी का नंबर ना सर्च करें।
हमें किसी भी कंपनी या customer care का नंबर चाहिए होता है तो हम उसको google पर सर्च कर लेते हैं और जो नंबर दिखता है उस पर कॉल कर देते हैं। लोगों ने इसका भी फायदा उठाना शुरू कर दिया है। Scam करने वाले google पर ads लगाते हैं बड़ी बड़ी कंपनी के नाम से और वहां पर अपना नंबर डाल देते हैं हमें जो भी नंबर पहले दिखता है हम उसे सच मान लेते हैं और फिर कॉल लगा देते हैं।
हो सकता है आपको जो नंबर google से मिला हो किसी fraud का हो। आपको लगेगा कि आप किसी customer care से बात कर रहे हो पर क्या पता सामने वाला fraud हो। वो आप को बहला फुसलाकर आपके साथ कोई scam करने की कोशिश कर सकता है। आपको अगर किसी भी कंपनी के customer care का नंबर चाहिए तो उस कंपनी के official website या app पर जाकर आप वहां से customer care का नंबर ले सकते हो।
Online shopping सिर्फ अच्छी जगह से करे।
कुछ साल पहले लोगों को online shopping पर बिलकुल भी भरोसा नहीं था लोग online सामान खरीदने हैं डरते थे पर pandemic के बाद हालात यह है कि लोग market जाने से अच्छा ऑनलाइन सामान मंगाना पसंद करते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग जैसे बढ़ रहा है वैसे ही उस से जुड़े scam भी बढ़ रहे हैं। बहुत सारे websites है जिनसे आप शॉपिंग कर सकते हो पर कुछ ऐसे हैं जो आपको सस्ते में सामान देने का दिखावा करके आपके साथ धोखा करते हैं। ऑनलाइन order करते वक्त हमें पर्सनल डिटेल्स और बैंक डिटेल्स डालने को कहा जाता हैं। सस्ते सामान के चक्कर में आपने गलत website पर bank डिटेल डाल दिए तब हो सकता है आपका बैंक बैलेंस खाली हो जाए या फिर जिस समान के लिए आपने payment किया है वह सामान कभी आपके घर पर आए ही ना।
किसी भी website से shopping करने से पहले चेक कर ले की website भरोसेमंद है कि नहीं। किसी भी website से शॉपिंग ना करें जो आपको जरुरत से ज्यादा सस्ते में सामान दे। यहां तक कि telegram से भी कोई सामान ऑर्डर करें तो पहले पेमेंट ना कर दे।
Social media पर पर्सनल डिटेल्स ना डाले।
काफी सारे लोग ऐसे होते हैं जिनको social media पर अपनी पर्सनल चीजें शेयर करना पसंद होता है। जैसे किसी का नया credit card,debit card आता है तो वो उसको instagram, whatsapp story पर डाल देते हैं। Hackers लोगो को ऐसे ही लोगों की तलाश होती है, उनको बस card का नंबर दिख गया तो उनका काम हो जाता है। Social media पे कभी भी आपको अपने पर्सनल डिटेल्स नहीं डालनी चाहिए।
फोन में लॉक लगाकर रखें।
अपने फोन या दूसरी device को सुरक्षित रखने के लिए उसमें आपको हमेशा lock लगा के रखना चाहिए। Lock भी सिर्फ homescreen पर नहीं जितने भी जरूरी, private apps है जैसे bank app, payment apps उन सब पर आपको पासवर्ड लगा कर रखना चाहिए। एक और बात का ध्यान रखें कि अपने homescreen का पासवर्ड और दूसरे apps का पासवर्ड same ना रखें।
फोन अनजान लोगों को ना दे।
कुछ लोग होते जो आपसे आपका फोन मांगते हैं कॉल करने के बहाने से और उसमे आपके पर्सनल डिटेल देखने लगते हैं। जब भी आप किसी अनजान को अपना फोन दे तोह देखे कि वह उसमे क्या कर रहा है। जिस काम के लिए आपका फोन मांगा हैं उसके अलावा वो कुछ और तो नहीं कर रहा ना।
Report scam
Scam रोकने के लिए सबसे जरूरी है scam को रिपोर्ट करना। बहुत सारी सावधानी बरतने के बाद भी अगर आपके साथ scam हो जाता है तो सबसे जरूरी कदम जो आपको उठाना चाहिए वह है पुलिस और बैंक को उसके बारे में बताना। काफी लोग scam होने के बाद उसे report नहीं करते, डरते है कि लोग क्या सोचेंगे। इस डर से वो report नहीं करते और scam करने वाला दुसरे लोगों के साथ भी scam करते जाते है।
नजाने कितने लोग हैं जो फ्रॉड होने पर पुलिस को नहीं बताते आप ऐसे ना बनना। आप अपने साथ हुए फ्रॉड को रिपोर्ट करिएगा ताकि दूसरों के साथ ना हो और अगर आप रिपोर्ट करते हो तो हो सकता है आपके पैसे भी वापस आ जाए।
अब आखिर मैं आपसे इतना कहना चाहता हूं कि ऑनलाइन gift, prize के चक्कर में ना पड़ें। किसी भी link, payment request को अच्छे से जांच करने के बाद ही payment करे। इन्हीं कुछ सावधानी को बरतने के बाद आप अपने और दुसरो के साथ scam होने से रोक सकते हो।
में उम्मीद करता हूं यह article आपको पसंद आया होगा, इसको दूसरे लोग के साथ भी share करे और उन्हें भी जागरूक करें।

0 Comments