PC खरीदे या laptop? कौन सा रहेगा आपके जरूरत के हिसाब से best? आप भी अगर इस चीज को लेकर confuse हो और फैसला नहीं कर पा रहे pc खरीदे या laptop खरीदें। तो कोई बात नहीं इस article को पूरा पढ़ना सब confusion दूर हो जाएगा।
PC और laptop दोनों के अपने-अपने फायदे और अपने-अपने नुकसान है। कुछ चीजों में pc अच्छा है तो कुछ चीजों में laptop अच्छा है। आखिर वो कोनसी चीज़ है जो laptop और PC दोनों को एक दूसरे से अलग करती है। आपके मन में भी ऐसे सवाल जरूर आते होंगे।
Hello dosto, आज हम एक बहुत ही educational और informational topic पर बात करने वाले हैं और वो है PC vs laptop। PC और laptop के बीच कुछ important features को लेकर कुछ comparision करेंगे और फिर जानेंगे की दोनों में से कौन सा अच्छा है। तो चलिए करते हैं PC vs laptop।
PC और laptop dono mein se kaun sa rahega sabse behtar।
Power
Pc में आपको हर वक्त continous power की जरूरत पड़ती है। PC को यूज करते समय pc को plug से connect रखना पड़ता है। अगर लाइट चली गई तो आप pc को यूज नहीं कर सकते। Inverter भी heavy power वाला चाहिए अगर pc को उसपे चलाना है तो। क्योंकि pc बहुत ज्यादा power consume करता है। Screen display जो होता है वह 100-150 watt तक power use करता है। इसलिए PC को चलाने के लिए आपके पास heavy inverter होना चाहिए नहीं तो inverter होने के बावजूद भी आप PC नहीं use कर पाओगे।
Laptop की बात करें तो laptop में आपको continous पावर की कोई जरूरत नहीं पड़ती। बस एक बार चार्ज करें और आराम से कहीं भी लैपटॉप का यूज करें। लैपटॉप एक बार चार्ज होने पर आराम से 3,4 घंटे चल सकता है। कुछ laptop तो 8 घंटे भी चलते हैं। वह बैटरी पर निर्भर करता है। अगर power के नजरिए से देखे तो laptop ही best है।
Change parts
आपने pc को या तो assembled लिया होगा है या फिर अलग-अलग parts को मिलाकर PC build किया होगा। PC में आपको एक फायदा यह मिलता है कि आप PC के parts को बड़ी आसानी से बदल सकते हो। मान लो जब आपने PC लिया था तब आप के पीसी में 8GB राम था। अब आपको कुछ ज्यादा RAM चाहिए। ऐसे में आप मार्केट से नया RAM लेकर आओ और cpu में fit कर दो। इस काम में ना कोई खर्चा होगा ना ही कोई ज्यादा मेहनत लगेगी। बस आपको नया RAM खरीदना होगा। इसी तरह अगर PC का कोई part damage होता है तो आप उसे आसानी से नए part से बदल सकते हो।
Laptop में अगर आपको RAM बढ़ाना है तो यह काम PC के मुकाबले laptop में करना ज्यादा मुश्किल है। मैं बताता हूं क्यों? पहली बात तो आप laptop को खुद से खोल नहीं सकते जब तक आपके पास उसकी acchi knowledge ना हो। इसलिए आपको laptop को किसी दुकान में ले जाना पड़ेगा ताकि आप RAM को बढ़ा सके और ये आपको महंगा भी पड़ेगा। Laptop में motherboard होता है जिसके सारे parts solder किया होता है। इसी वजह से ज्यादा parts हम निकाल भी नहीं सकते। अगर cpu बदलना है तो लैपटॉप में तो आप बदल ही नहीं पाओगे।
PC में आप को जो change करना है RAM, processor, graphic card सब कुछ आप change कर सकते हो खुद से। पर यह लैपटॉप में आप नहीं कर सकते। इसलिए parts change करने के हिसाब से देखें तो PC बेहतर है।
Display
Display PC or laptop दोनों के लिए ही बहुत important है क्योंकि उस पर ही तो हम काम करते हैं। आपको laptop में ज्यादा से ज्यादा 17 इंच का स्क्रीन मिलेगा या फिर इससे थोड़ा और बड़ा भी मिल जाए पर pc में ऐसा नहीं है।
PC में आप 20 , 25, 28, 32,50 जितने चाहे उतने इंच का डिस्प्ले लगा सकते हो। वह बात अलग है 50 inch का display कुछ ज्यादा ही महंगा हो जाएगा पर ले सकते हैं। PC में आपको बड़ी स्क्रीन के साथ full HD screen के साथ 2K ,4K display भी आपको देखने को मिल जाता है। पर लैपटॉप में इतना आपको नहीं मिलेगा। डिस्प्ले के हिसाब से भी PC बेहतर है laptop से।
Performance
किसी भी device में performance होना बहुत जरूरी होता है। आप भी PC और laptop दोनों से अच्छी performance की उम्मीद रखते हो। आपको ज्यादा performance चाहिए तो सीधा PC को चुनिए क्योंकि performance मतलब PC। PC आपको उस लेवल का performance दे सकता है जो आपको लैपटॉप में देखने को नहीं मिलेगा।
अब मैं ऐसा नहीं कह रहा कि laptop में आपको अच्छा performance नहीं मिलेगा। उसमें भी आपको अच्छा performance मिलेगा। पर जो आपको PC दे सकता है वह laptop नहीं देगा। मैं यहां बात कर रहा हूं high level performance की gaming। अगर आप घंटों तक हेवी गेम खेलना चाहते हो तो पीसी सबसे सही रहेगा। Laptop में भी बहुत सारे gaming laptops पर फिर भी gaming के मामले में PC ऊपर है। तो आप समझ गए होंगे gaming के मामले में PC और laptop में से कौन जीता है।
Customisation
Laptop में आप कुछ भी customisation नहीं कर सकते। मैं लैपटॉप के अंदर के सॉफ्टवेयर सिस्टम की बात नहीं कर रहा हूं मैं hard ware की बात कर रहा हूं। आप जैसे लैपटॉप खरीदते हो आपको उसे वैसे ही रखना होगा उसमें आप कुछ चेंज नहीं कर सकते।
PC को जैसा चाहो वैसा आप customise कर सकते हो। अगर आपको अपने PC का कीबोर्ड नहीं पसंद उसको चेंज कर दे लाइट वाला कीबोर्ड लगा ले। Mouse नहीं पसंद नया ले ले और भी बहुत तरीके से अपने PC को customise कर सकते हो।
Upgrade
मार्केट में हर साल आपको नए upgrades आते रहते हैं। PC में आपको एक बड़ा फ़ायदा यह मिलता है कि आप उसको समय समय पर customise कर सकते हो। जैसे कोई नया part launch हुआ उसे upgrade कर ले या ग्राफिक कार्ड आया उसे upgrade कर लो। Upgrade वाला feature आपको laptop में नहीं मिलता है। इस हिसाब से upgrade के मामले में PC जीता है।
Cost/ budget
काफी सारे लोग ऐसे हैं जिनके लिए अब तक जितनी चीजें मैंने बताई वो important नहीं है पर उनके लिए बजट सबसे ज्यादा important है। अगर budget के हिसाब से देखे तो PC ही बेस्ट है। PC में आपको कम price में अच्छा performance मिल सकता है। 25000 का PC आपको वैसा performance दे सकता है जो आपको एक 25000 का laptop में ना मिले।
PC को आप अलग-अलग part खरीद कर भी सेट up कर सकते हो जिससे आपको कम पैसे मे अच्छा PC मिल जाएगा। लैपटॉप में सारे parts एक में फिट होते हैं उपर से कंपनी के ब्रांड होने की वजह से उसका price ज्यादा हो जाता है। अगर आप के लिए बजट कम है तो PC खरीदें।
Portability
यह सबसे लास्ट comparison पर ये game changer भी है। Laptop का जो सबसे बड़ा फायदा है वही PC का सबसे बड़ा नुकसा।न लैपटॉप में आपको portability मिलता है। आप लैपटॉप को कहीं भी ले जा सकते हो कहीं भी रख सकते हो। जैसे चाहे वैसे इस्तेमाल कर सकते हो सोते, जागते, खाते-पीते जैसे चाहो वैसे लैपटॉप को यूज करें।
अगर students हो आप तो आप लैपटॉप को college ले जा सकते हो। Job करते हो तो ऑफिस ले जा सकते हो। Portability laptop की सबसे बड़ी खासियत है यही कारण है जिसकी वजह से लोग सबसे ज्यादा laptop को पसंद करते हैं।
PC को आप कहीं भी ले जा नहीं सकते। PC को एक जगह से दूसरी जगह shift करने के लिए सबसे पहले आपको उसके parts अलग करने होंगे फिर दूसरे जगह ले जाना होगा फिर से उसके पास जोड़ने होंगे। इस काम में बहुत मेहनत लगती है portability के नजरिए से देखें तो laptop की बेस्ट है।
इन सारे comparision को देखकर आप समझ गए होंगे कि कौन सा ज्यादा अच्छा है। PC और laptop दोनों ही अपने काम में best हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन दोनों में से कौन सा भी चुन सकते हो। आप इन दोनों में से क्या चुनोगे, मुझे comment करके जरूर बताइएगा।
1 Comments
Surface injury to the metal can expose iron within the materials resulting in corrosion. As a end result, passivation many must occur more than quickly as} all through the lifecycle of a product. The thickness of sheet metal is commonly specified by a standard, non-linear measure known as as|often known as} its gauge. Commonly used steel sheet metal ranges from 30 gauge to about seven gauges. This makes them applicable within the car and construction Direct CNC industries. But even quickly as} a design has been created, prototyped, and examined, there could be many choices for turning small quantities of prototypes into low-volume, end-use manufacturing components.
ReplyDelete