Welcome back dosto. आज फिर हम Instagram के बारे में बात करने वाले हैं। Instagram पर popular होने के लिए एक अच्छा bio होना बहुत ही जरूरी है। आपके profile फोटो के नीचे आपको bio होता है। जब भी कोई आपका profile open करता है तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि आपका bio ना पढ़े।


Instagram bio लोगों को अपनी तरफ attract करती है। लोग हमेशा एक दूसरे के bio को पढ़ने के लिए interested रहते हैं।


कुछ लोग आपका bio पढ़ के आपको judge भी करते हैं। अब अगर आपका bio ही अच्छा नहीं होगातोह कैसा लगेगा। आपने देखा होगा जितने भी social media influencers होते हैं वह अपने bio को बहुत creative रखते हैं, क्योंकि उन्हें इंस्टाग्राम bio की value पता होती है।


आपका personal account हो या business account आपका bio का अच्छा होना बहुत जरूरी है। आपको अगर कोई idea नहीं है कि अच्छा bio कैसा होता है, तो कोई बात नहीं। आज मैं आपको इंस्टाग्राम के bio के कुछ tutorials देने वाला हूं। इस article के बाद आप जान जाओगे कैसे अपने Bio को edit करना है और साथ में अच्छा bio को design कैसे करना है। तो चालिए जानते है instagram bio के बारे में।

Instagram bio


Instagram bio क्या है? और क्यों जरूरी है?


Instagram bio भी profile picture की तरह ही है। Bio में आप अपने या अपने business के बारे में short में लिखते होंगे। आपका bio ऐसा होना चाहिए की लोग पढ़ने के बाद आपके bio से लोग connect होने चाहिए। 


Instagram पर grow करने के हिसाब से bio बहुत ही ज्यादा काम का होता है। अपने profile के visitors को followers में बदलने के लिए भी bio बहुत जरूरी है। Bio भले ही छोटा हो पर आप उसे क्रिएटिव दिखाकर उससे बहुत ज्यादा अच्छा बना सकते हो। अपने bio पर थोड़ा ध्यान देने के बाद आप उसे perfect बना सकते हो।

Instagram पर bio का edit और change कैसे करें?


इंस्टाग्राम bio को अच्छा बनने के लिए आपको bio को edit और change करना आना चाहिए, ताकि आप कभी भी अपने bio को change कर सके। Bio को edit करना आसान है आपको बस कुछ सिंपल tricks को फॉलो करना है जिन्हें मैं अब बताऊंगा।


  • इंस्टाग्राम को ओपन कर ले, अगर आपके पास इंस्टाग्राम ऐप नहीं है तो आप chrome में instagram.com website खोल के भी अपने account में login कर सकते हो। 
  • Login करने के बाद आपको नीचे कुछ options दिखाएंगे आपको लास्ट वाला option अपने profile पर click करना है।
  • आपका जो प्रोफाइल है वहां पर प्रोफाइल पिक्चर के नीचे edit profile का option मिलेगा उसपे click करें। 
  • अब आपको नीचे edit bio पर क्लिक करना है।
  • अब नया bio को उस box में डालें उसके बाद save कर दे। अब हर कोई आप का नया bio पढ़ पाएगा।


तो कुछ इस तरह से आप अपने instagram bio को edit या change कर सकते हो। एक बात याद रखें आप bio में 150 characters ही डाल सकते हो।


Instagram bio को line by line कैसे लिखें?


Bio likhte वक्त एक परेशान सबको आती है। वह है लाइन bio line by line लिखना। Bio मैं आप next line पर edit नहीं कर सकते। जो कुछ भी आप लिखते हो सब कुछ एक लाइन में लिखा जाता है। इसका solution ये है की आप अपने bio को पॉइंट वाइज कहीं दूसरी जगह पर पहले से लिख कर रखें उसके बाद वहां से copy करके instagram पे paste कर दें। ऐसा करने से आप अपने bio को लाइन by line में लिख पाओगे। 


Instagram bio को अच्छा और attractive बनाने के tips।


Dosto आपने ये तो जान लिया कि bio को कैसे edit या change करना है पर सबसे जरूरी चीज तो बाकी है। Bio में क्या लिखना है? कैसे उसे अच्छा बनाना है? अब हम वही जानेंगे। मैं अब आपको कुछ टिप्स दूंगा जिनका आप अपने bio में लिखते वक्त ध्यान रखें।


Bio में emoji use करे।

Emoji बहुत पॉपुलर है और लगभग हर चीज के लिए एक emoji होता ही है। अपने bio में भी अगर आप emoji डालते हो तो यह आपका bio पढ़ने वाले को बहुत अच्छा लगेगा। पर एक बात का ध्यान रखें जरुरत से ज्यादा emoji ना डालें। 


बोल्ड करें।

Bold letters हमेशा दिखने में अच्छे लगते हैं। Bold letters बहुत ज्यादा highlight भी होते हैं। Letters bold करने के लिए आप किसी दूसरी website का इस्तेमाल कर सकते हो, और letters को bold कर के वहा से copy paste कर सकते हो।


Font चेंज करें।

आपको अपने bio में नए fonts को try करना चाहिए। इंस्टाग्राम में आपको fonts का ऑप्शन तो नहीं मिलता इसलिए इस काम के लिए भी आपको दुसरे website का सहारा लेना होगा।


Bio में link डालें

Bio को अच्छा दिखाने का एक तरीका यह भी है कि आप bio में अपना कोई भी लिंक डाल दे। Instagram bio में अपको link डालने का फीचर देता है। वहा आप अपने दुसरे social media sites या website का link डाल सकते हो।


Bio मैं quotes डालें

Quotes एक ऐसी चीज़ है जिनको हम kahi भी लिख सकते हैं। ये एक positive effect छोड़ते हैं। आपको अगर कोई idea नहीं आ रहा है कि आप bio में क्या लिखें तो आप quotes लिख सकते हो। Internet पर आपको बहुत सारे quotes मिल जाएंगे आप उन में से कोनसा भी चुन कर अपने bio में डाल सकते हो।


तो यह थे वो tips जिनको आपको अपने bio में जरूर इस्तमाल करना है। इस से आपका bio और भी ज्यादा interesting और attractive बन जाएगा। इनको आप ज़रूर try करिएगा। 


ऐसे ही मेरे दूसरे instagram से जुडे दुसरे आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए अपने किए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हो।

Instagram profile picture ko perfect kaise banaye?

Instagram pe best username kaise banaye


मैं उम्मीद करता हूं कि आपको ये article पसंद आया होगा। Please इस article को दूसरो के साथ शेयर करें और हमें support करें।